अनोखा तीर, करताना। करीबी गांव खोड्याखेड़ी में भीलट बाबा चबूतरा एवं टीन शेड निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भीलट बाबा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा नारियल चढ़ाकर विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। समिति के अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि भीलट बाबा चबूतरा निर्माण एवं टीन शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
—————————–
0 Views

