Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

जिले के सभी स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र को बनाया जाएगा नो-ड्रग जोन

2 min read
Text Size:

-नशा मुक्ति के प्रति चलाएंगे जनजागरूकता अभियान
-हाई-वे के अतिक्रमण सख्ती से हटेंगे
-मासिक टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को मासिक टास्क फोर्स 15 समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टास्क फोर्स में शामिल विभिन्न 15 समितियों के एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ जोनाथन, वनमंडलाधिकारी ज्योति मुड़िया सहित विभिन्न समितियों के सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर जैन ने रोस्टर बनाकर नगरीय क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि रोस्टर अनुसार दिन तय कर नगरीय क्षेत्र में पॉलीथिन के उपयोग को हतोत्साहित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक शशांक ने निर्देश दिए कि जिले के सभी स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र को नो-ड्रग जोन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएं। पुलिस अधीक्षक ने हाई-वे पर दोपहिया वाहन चालकों द्वारा अनिवार्य रूप से हेल्मेट लगाए जाने के लिए अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना हेल्मेटधारी दोपहिया वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना वसूला जाए। बैठक में हाई-वे के किनारे से सख्ती से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही वन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान सवारी वाहनों की जांच के लिए भी जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही तेज आवाज करने वाले मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जघन्य एवं सनसनीखेज अपराधों से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शासकीय अधिवक्ता से कहा कि पुराने प्रकरणों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों द्वारा तंबाकू निषेध एवं तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली गई।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply