‘समाधान समारोह-2026Ó सुप्रीम कोर्ट में लंबित प्रकरणों का होगा त्वरित निपटारा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-21-23 अगस्त को विशेष लोक अदालत
अनोखा तीर, हरदा। उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह-2026Ó के तहत विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्षों से लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण, सहमति आधारित एवं त्वरित समाधान करना है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रशेखर राठौर ने नागरिकों से अपील की है कि पक्षकारगण माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं एवं अपने वर्षों से चल रहे लंबित प्रकरणों का सौहार्दपूर्ण, सहमति आधारित एवं त्वरित समाधान कर निराकरण कराएं। सचिव राठौर ने बताया कि न्याय को सरल और सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘समाधान समारोह-2026Ó विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 अप्रैल से आरंभ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर, नई दिल्ली में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित निपटान की संभावना वाले उपयुक्त मामले, जिनमें वैवाहिक और संपत्ति विवाद, मोटर दुर्घटना के दावे, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और सेवा/श्रम आदि के मामलों को शामिल किया जाएगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन राज्य, जिला, तालुका व मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ द्वारा पक्षकारों की मदद की जाएगी। पक्षकारगण इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में व्यक्तिगत और वर्चुअल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। भागीदारी-अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य संबंधित पक्षों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया गया है।
——————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!