अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली जोसेफ ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम कमताड़ा निवासी विक्रांत फुलरे ने जमीन का नामांतरण कराने हेतु आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार हंडिया को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। अभिषेक ग्रीन वैली निवासी नवीन अग्रवाल ने पाइपलाइन चेंबर चोक होने से फैल रही गंदगी के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम रेलवा निवासी नितिन दुगाया ने शहीद इलाप सिंह उद्वहन सिंचाई परियोजना का लाभ प्राप्त नहीं होने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम पलासनेर निवासी रूपाली यादव ने उपार्जित गेहूं का समिति प्रबंधक द्वारा बिल नहीं बनाने की शिकायत की, जिस पर संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में ग्राम बूंदड़ा निवासी अमन बिजगावने ने चना विक्रय के उपरांत भुगतान प्राप्त नहीं होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला विपणन अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक का भुगतान कराने के निर्देश दिए गए।
—————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!