हरदा में वाहन फिटनेस सुविधा बंद होने से वाहन स्वामी परेशान

-कैट ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को भेजा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। जिले में यात्री बसों, स्कूल बसों एवं ऑटो रिक्शा सहित लगभग 2500 से अधिक वाहन संचालित हैं। इन सभी वाहनों का समय-समय पर जिला परिवहन कार्यालय से फिटनेस कराया जाना आवश्यक होता है, लेकिन अज्ञात कारणों से पिछले पांच माह से हरदा जिला परिवहन कार्यालय में वाहनों की फिटनेस सुविधा बंद है। बताया गया कि होशंगाबाद, बैतूल, खंडवा एवं बुरहानपुर सहित आसपास के अन्य जिला परिवहन कार्यालयों में फिटनेस सुविधा नियमित रूप से संचालित हो रही है। ऐसे में हरदा जिले के वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की फिटनेस कराने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है। वाहन स्वामियों का कहना है कि फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित कार्यालयों तक जाना पड़ता है, जिससे समय, श्रम एवं ईंधन की अनावश्यक बर्बादी हो रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत अभियान की भावना के विपरीत बताया है। इस समस्या को लेकर कैट द्वारा मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर हरदा जिले में पूर्व की तरह वाहन फिटनेस सुविधा पुन: शुरू करने की मांग की गई है।
————–

0 Views

Leave a Reply