पूर्व मंत्री के भाई का नहीं बिका समर्थन मूल्य पर गेहूं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-किसानों के साथ भरी ट्रालियां लेकर जनसुनवाई में पहुंचे

अनोखा तीर, हरदा। एक ओर पूर्व कृषि मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए भाजपा के जिला कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं तत्काल हल करने का दाबा का रहे हैं, वहीं उनके भाई का गेहूं समर्थन मूल्य पर न बिक पाने के कारण परेशान होकर कलेक्टर द्वारा आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर किसानों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मंगलवार को स्थानीय जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई में एक दर्जन से अधिक किसान अपने साथ गेहूं से भरी ट्रेक्टर-ट्रालियां लेकर पहुंच गए। उनके साथ पूर्व मंत्री कमल पटेल के भाई रामशंकर पटेल भी मौजूद थे। किसानों की मांग थी कि शासन किसानों की घोर उपेक्षा कर रहा है। समर्थन मूल्य पर गेहूं नहीं बिक रहा है। स्लॉट तक बुक नहीं हो रहे हैं।   किसानों का कहना है कि 9 हजार से अधिक किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पाए हैं, जिससे उनकी उपज की तुलाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पंजीयन तो हो गया, लेकिन स्लॉट बुक नहीं होने के कारण अब तक गेहूं की खरीदी शुरू नहीं हो सकी। किसानों के अनुसार हजारों क्विंटल गेहूं घरों और गोदामों में रखा हुआ है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि कुछ ही दिनों में बारिश शुरू हो जाएगी। यदि समय रहते गेहूं की खरीदी नहीं हुई तो उनकी उपज खराब हो सकती है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा। किसान अपने साथ कीटनाशक दवाई भी लाए थे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि गेहूं तोलो नहीं तो हम दवाई पीकर आत्महत्या कर लेंगे। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के भाई राम शंकर पटेल ने कहा- कई दिनों से गेहूं के स्लॉट बुक करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बुक नहीं हो रहे। जिसके कारण बड़े किसान अपना गेहूं नहीं बेच पाए हैं। मूंग खरीदी में भी अनिश्चितता है। मक्का का समर्थन मूल्य मिल नहीं रहा है। भारी लापरवाही के कारण किसान बहुत ज्यादा परेशान है।  सूचना मिलने पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और तहसीलदार राजेंद्र पंवार किसानों को समझाने पहुंचे। वहीं, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 23 मई थी, जिन किसानों के स्लॉट बुक हो चुके हैं, उनके गेहूं की तुलाई 28 मई तक की जा रही है।
———————-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!