Skip to content
Saturday, 24 October 2026
हरदा

गंगा दशहरा पर प्रस्फुटन समिति ने किया जलस्रोत का पूजन

2 min read
Text Size:

-जल संवाद एवं निकाली कलश यात्रा

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव तहसील क्षेत्र के वन ग्राम बोथी में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल स्रोत पूजन, जल संवाद एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की ग्राम प्रस्फुटन समिति बोथी एवं नवांकुर संस्था नवयुवक ग्रामीण विकास समिति झाड़वीड़ा द्वारा जल स्रोत पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं, ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों के साथ कलश यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भगवान शंकर का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। तत्पश्चात ग्राम पंचायत भवन में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अनुपम भारद्वाज ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं नवांकुर संस्था से प्रमोद चंदेल एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बकसराम ने भी ग्रामीणों से पुराने जल स्रोतों को बचाने एवं पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यक्रम में ग्रामीणजन एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
——–

6 Views
What do you think?

Leave a Reply