मुक्तिधाम के पास मिट्टी खुदाई तत्काल बंद करने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, रहटगांव। करीबी ग्राम पंचायत नजरपुरा में अजनाल नदी पुल के पास स्थित मुक्ति धाम के समीप लंबे समय से चल रही मिट्टी खुदाई को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। सोमवार को टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनील कुमार वर्मा (लिबर्टी), नजरपुरा सरपंच प्रतिनिधि सुभाष किरार, उप सरपंच दुर्गाप्रसाद चौहान, परेश भारद्वाज सहित ग्रामीणों ने तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर खुदाई कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मुक्ति धाम के पास लगातार मिट्टी खुदाई की जा रही है, जिससे भविष्य में मुक्ति धाम के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लगातार खुदाई होने से अजनाल नदी अपना स्वरूप बदल सकती है, जिससे मुक्ति धाम की जमीन नदी में समा जाने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मिट्टी खुदाई बंद कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
———————–

0 Views

Leave a Reply