ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था सुधारने बनाएं कंट्रोल रूम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकाल में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07577-223212 है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप व नल-जल योजना बंद होने की सूचना संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश अनुसार अनुरेखक अशोक सावनेर को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करने एवं निराकरण हेतु सहायक यंत्री व उपयंत्री को अवगत कराने के लिए बिल वितरक संतोष जोशी व हैंडपंप तकनीशियन विजय बेन की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि इसके अतिरिक्त विकासखंडों में पदस्थ सहायक यंत्री व उपयंत्री के मोबाइल नंबर पर भी संबंधित उपखंडों की शिकायत अथवा सुझाव दिए जा सकते हैं। इस हेतु प्रभारी सहायक यंत्री श्रीमती संगीता धापकरी मोबाइल नंबर 8962459031, उपयंत्री खिरकिया उमेश धुर्वे मोबाइल नंबर 7223849019 तथा उपयंत्री टिमरनी कार्तिक यादव के मोबाइल नंबर 7692871965 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को पंजी में दर्ज करने तथा निराकरण हेतु सहायक यंत्री व उपयंत्री को अवगत कराने के लिए ्रप्रत्येक शनिवार को राकेश चौधरी मोबाइल नंबर  8109282886 तथा प्रत्येक रविवार को गौरव बारिया मोबाइल नंबर 9165235778 की ड्यूटी लगाई गई है।
—————-

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!