जल स्रोत पूजन, जल संवाद एवं कलश यात्रा का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में गंगा दशहरा के अवसर पर नवांकुर रहटगांव लक्ष्य संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा जल स्रोत पूजन, जल संवाद एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गोहर एवं अनुपम भारद्वाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन समिति रहटगांव एवं नवांकुर संस्था द्वारा जल स्रोत पूजन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं एवं ग्रामीणों के साथ कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पहुंची, जहां पीपल के वृक्ष का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सभी ने जल संरक्षण की शपथ ली। तत्पश्चात जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रहटगांव लक्ष्य संस्था द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्रामीणों से पुराने जल स्रोतों को बचाने, उनका संरक्षण करने एवं पुनर्जीवित करने का आह्वान किया गया। नवांकुर संस्था से विनोद चौहान, राहुल साकल्ले एवं रोहित गौर ने भी ग्रामीणों से जल संरक्षण एवं पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमला गौर, वर्षा बावने, ज्योति, सोनू लखेरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
—————————

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!