Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

कनारदा में निकली कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिया संदेश

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कनारदा द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत कनारदा द्वारा निर्मित तालाब पर महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन एकत्रित हुए। यहां मुख्य अतिथि सरपंच विवेक पटेल एवं शासकीय माध्यमिक शाला कनारदा के प्रधान पाठक बलराम जोशी द्वारा तालाब जल का विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद 51 कलश भरकर ढोल-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का समापन शासकीय माध्यमिक शाला परिषद परिसर में हुआ, जहां 15 वर्ष पूर्व प्रस्फुटन समिति द्वारा लगाए गए पीपल के पेड़ पर महिलाओं एवं बच्चों ने कलशों का जल अर्पित कर पूजन किया। कार्यक्रम के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन तथा जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण का संदेश दिया गया।  यात्रा समापन के बाद समिति द्वारा सभी उपस्थित लोगों को नाश्ता एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर सरपंच विवेक पटेल, प्रधान पाठक बलराम जोशी, सचिव भूपेंद्र सोनी, समिति अध्यक्ष सुंदरलाल हूरमाले, आकाश शरवरे, मुकेश शरवरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता शरवरे, सामाजिक विकास समिति अध्यक्ष हरनाथसिंह मोरे, गोविंद ओसले सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
——————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply