-कांग्रेस ने जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, हरदा। नगरीय निकाय चुनाव की मतदाता सूची में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दर्ज मतदाताओं के नाम हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए जारी मतदाता सूचियों में अनेक ऐसे मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनके नाम ग्रामीण क्षेत्रों की मतदाता सूची में भी दर्ज हैं। कांग्रेस ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत हाल ही में मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया था, जिसमें शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दर्ज नामों को हटाया गया था। कांग्रेस ने मांग की है कि एसआईआर के तहत प्रकाशित मतदाता सूची से शहरी क्षेत्र की मतदाता सूचियों का मिलान कराया जाए तथा जिन मतदाताओं के नाम ग्रामीण मतदाता सूची में शामिल हैं, उनके नाम शहरी मतदाता सूची से विलोपित किए जाएं। साथ ही मतदाता सूचियों को आधार कार्ड के आधार पर तैयार करने की मांग भी की गई है।
————————

