गंगा दशहरा पर जल स्रोतों का पूजन, निकाली कलश यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड हरदा अंतर्गत गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर जल स्रोतों एवं नदियों का पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम कनारदा, नकवाडा, बरखेड़ी एवं आदर्श ग्राम कुकरावद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान जल संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। प्रयास सामाजिक समिति एवं नवांकुर संस्था सेक्टर मगरधा द्वारा श्रमदान और जल संवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ नीरज गुर्जर ने कहा कि जल है तो कल है के महत्व को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के लिए आगे आना होगा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कनारदा के अध्यक्ष सुन्दरलाल हुरमाले के नेतृत्व में तालाब पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गई। वहीं नकवाडा प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष भागवत राजपूत द्वारा जल स्रोतों का पूजन कराया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में भी जल संसाधनों का पूजन कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!