जल गंगा संवर्धन अभियान…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-गंगा दशहरा पर अजनाल नदी पर जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेशव्यापी ‘जल गंगा संवर्धन अभियानÓ के तहत सोमवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हरदा में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत हरदा शहर की जीवनदायिनी अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। नदी तट को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह और मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के अमले और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नदी के घाटों और आसपास के परिसर से कचरा हटाकर साफ-सफाई की गई।
————————–

2 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!