अनोखा तीर, हंडिया। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर हण्डिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलजा महाजन सहित बड़ी संख्या में रोगी कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे। खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले लंबे समय से हण्डिया के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रेडियोग्राफर का पद वर्षों से खाली पड़ा हुआ है। वहीं दूसरी ओर चिकित्सा परिसर के आसपास हुए अवैध अतिक्रमण के चलते नालियों का गंदा पानी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंदर आ रहा है। इससे नालियों की दुर्गंध के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
—————————-
0 Views

