युवाओं का उत्साह, 52 युवाओं ने जमा किए रिज्यूमे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, मसनगांव। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शनिवार को स्थानीय समता परिसर में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने को मिला और 52 युवाओं ने अपने रिज्यूमे प्रस्तुत किए। सभी आवेदनों को जीतो जॉब पोर्टल पर अपलोड किया गया, जहां से कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन कर आगे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करेंगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमती लबीना घाघरे थीं, जबकि अतिविशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार श्रीमती प्रिंसी जैन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार सुनील जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्वेतांबर जैन श्रीसंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं श्री साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व कार्यसमिति सदस्य निर्मल विनायक ने की। बताया गया कि जीतो द्वारा 23 मई को देशभर के 180 से अधिक स्थानों पर वृहद नेशनल जॉब फेयर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं विभिन्न उद्योगों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। मेगा जॉब फेयर में ब्लिंकइट, जीएम मॉड्यूलर्स, डाटामैन, कटारिया इकोटेक और कुलदीप मोटर्स जैसी कंपनियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से हुई, जिसे सुनीता कबाड़ एवं पायल भंडारी ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत विजया चोपड़ा, उज्जवला बाफना, नगीनचंद मेहता, मोहन सोनी एवं नरेंद्र विनायक ने किया।
———————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!