पुलिस कंट्रोल रूम में तनाव प्रबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक शशांक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम हरदा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यशाला एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना रहा। कार्यक्रम  के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तनाव प्रबंधन से संबंधित व्याख्यान दिए गए तथा कई रोचक एवं प्रेरणादायी गतिविधियां भी कराई गईं। कार्यशाला में बताया गया कि ड्यूटी के दौरान स्वयं को तनावमुक्त रखते हुए खुश रहकर कर्तव्य निर्वहन करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही पुलिस परिवारों को मानसिक रूप से सशक्त बनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में नशे के दुष्प्रभावों से संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए तथा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम  में विशेषज्ञों एवं हार्टफुलनेस संस्था के समन्वयकों द्वारा मानसिक तनाव प्रबंधन, पारिवारिक सामंजस्य एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम  में एसडीओपी हरदा शालिनी परस्ते, आरआई रजनी सिंह सहित ब्रह्मकुमारी संस्था से सुभाष, दीदी किरण, राकेश तथा हार्टफुलनेस संस्था से डॉ. राजेश पटलिया, रंजना परूलकर एवं हेमलता बघेल उपस्थित रहे। उन्होंने मेडिटेशन, रिलेक्सेशन एवं तनाव प्रबंधन संबंधी कार्यशाला का संचालन किया। कार्यक्रम  में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
——-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!