अनोखा तीर, हरदा। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा पर 25 मई को प्रदेशभर में वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रभात फेरियां, नदी एवं जलाशय परिक्रमा, साइकिल रैली, चुनरी अर्पण-पूजन तथा जल और नदियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 25 मई सोमवार को हरदा जिला मुख्यालय पर प्रात: 9 बजे अजनाल नदी के तट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा शाम 7 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में गंगा दशहरा आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
——————————
2 Views

