-मोरगढ़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न
अनोखा तीर, हरदा। धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत ग्राम पंचायत मोरगढ़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ हरदा शहर के चिकित्सक डॉ. आदर्श शुक्ला ने किया। इस दौरान 50 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. आदर्श शुक्ला, रंजीत सिंह राजपूत, हरिओम राजपूत, सुश्री अमीषा विश्वास, सुश्री आइशा खान, सुश्री वर्षा मंडराई एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दीं। शिविर में ग्राम पंचायत मोरगढ़ी के सरपंच मिश्रिलाल कलमे, ग्राम पंचायत सचिव रामनारायण राजपूत, मण्डल संयोजक जनजातीय कार्य विभाग राम भरोस भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर सरपंच कलमे ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलती है। शिविर में डॉ. आदर्श शुक्ला ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
—————————

