अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने को ताइक्वांडो इंडिया समिति द्वारा पत्र जारी कर ताइक्वांडो राष्ट्रीय निकाय का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. दोगने देश में ताइक्वांडो खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा एसोसिएशन की सफलता के लिए नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति से खेल जगत एवं क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। डॉ. दोगने की इस नियुक्ति पर कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
—————————–
विधायक दोगने ताइक्वांडो इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Text Size:
0 Views
What do you think?






