अनोखा तीर, हरदा। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा आज आयोजित होगी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक पाराशर ने बताया कि 24 मई रविवार को नार्मदीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में दोपहर 3 बजे से सभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभा के दौरान आय-व्यय का ब्यौरा, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर विचार तथा समाज की चल-अचल संपत्तियों की कार्य योजना सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से सभा में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
—————————-
0 Views

