Skip to content
Friday, 16 October 2026
मध्य प्रदेश

ना सायरन… ना लंबा कारकेड, बस में बैठकर पहुंचे CM मोहन यादव, सिंगरौली में दिखाई सादगी

1 min read
Text Size:

भोपाल/सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली दौरे के दौरान अपनी सादगी भरी कार्यशैली से लोगों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील को अमल में लाते हुए मुख्यमंत्री ने इस बार वीआईपी कारकेड छोड़ जनप्रतिनिधियों के साथ टूरिस्ट बस से कार्यक्रम स्थल तक सफर किया।

सिंगरौली पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीधे बस में सवार हुए और एनसीएल ग्राउंड तक आम अंदाज में पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह बदला हुआ अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। सड़क पर मौजूद लोग भी मुख्यमंत्री को बस में देखकर हैरान रह गए और उनकी सादगी की चर्चा पूरे दिन होती रही।

मुख्यमंत्री के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि भी बस में मौजूद रहे।

डॉ. मोहन यादव ने अपने इस कदम से साफ संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान जनता से जुड़ाव और सेवा भावना होती है, न कि भारी-भरकम प्रोटोकॉल और लंबे काफिले। उनका यह अंदाज प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन को भी दर्शाता है, जिसमें सादगी, अनुशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है।

385 Views
What do you think?

प्रशांत शर्मा

संपादक ANOKHATEER.COM मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिमान्यता प्राप्त हरदा जिले के सबसे युवा पत्रकार है जो लगातार 12 वर्षो से पत्रकारिता से जुड़े हर विभाग में अपनी सेवाए देते आ रहे है।

All posts by प्रशांत शर्मा (135)

Leave a Reply