अनोखा तीर, हरदा। नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 के लिए मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डीडी अग्रवाल ने शुक्रवार को विकासखंड टिमरनी के केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत छिदगांवमेल, खिड़की, रहटगांव, सोडलपुर तथा नगर परिषद टिमरनी में दावे-आपत्ति प्राप्त करने के लिए निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राधिकृत कर्मचारियों से प्राप्त दावे-आपत्तियों की विस्तृत जानकारी ली। मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्राधिकृत कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
——————————
मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत प्रेक्षक ने टिमरनी के केंद्रों का किया निरीक्षण





