थाना कन्नौद पुलिस ने अंतर्राज्यीय सट्टा खाईवाल को किया गिरफ्तार, 12 लाख 10 हजार रुपये जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

01 आरोपी गिरफ्तार, मधुका जप्त

 

पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री पुनीत मेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्पूर्ण जिले में ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत अवैध जुआ सटटे के अपराध में संलिप्त बदमाश के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है।

इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत मेहतोद द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री आदित्य तिवारी को जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में सट्टा एवं जुआ संचालित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने देतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाजा कन्नौद पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया तथा विगत एक माह से लगातार सट्टा संचालको के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही थी। इसी अनुक्रम में थाना कन्नौद को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कन्नौद के पिपल्दा रोड वार्ड क्रमांक 11 में बड़े स्तर पर सट्टा खाईवाली संचालित की जा रही है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कन्नोद श्री तहजीब काजी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा दो दिनों तक जनगणना अधिकारी बनकर रैंकी की गई। तत्पश्चात थाना कन्नौद पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घटनास्थल पहुंचे एवं दबिश देकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर मौके पर मौजूद दो व्यक्ति फरार हो गए जबकि आरोपी संदीप पिता ओमप्रकाश उम्र 41 साल निवासी पीपल्दा रोड़ वार्ड क्रमांक 11 को हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा अंक लिखे हुए रजिस्टर, विगत दो वर्ष का हिसाब-किताब तथा कुल 12 लाख 10 हजार रुपये नगद जप्त किए गए। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह उज्जैन, इंदौर, चापड़ा, कोटा (राजस्थान) एवं नागपुर तक सट्टा खाईवाली का संचालन करता है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कन्नौद पर अपराध क्रमांक 329/2026 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के बैंक खातों एवं उसके अन्य साथियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कन्नौद निरीक्षक श्री तहजीब काजी, उनि दीपक भोण्डे, सउनि मोहनलाल पंवार, आरक्षक राहुल सोनी, निकेतन परमार एवं महिला आरक्षक मुस्कान चौदान का सराहनीय योगदान रहा।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!