अनोखा तीर, खिरकिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी छीपावड़ संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान दिनांक 7 मई को माननीय न्यायालय जेएमएफसी कोर्ट हरदा के प्रकरण क्र.एससी एनआईए 49/23 शालीभद्र वर्सेस राम कोरकू में स्थायी वारंटी राम कोरकू पिता सुखलाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चबूतरा तहसील खालवा जिला खंडवा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
———–
0 Views

