-भाजपा नेताओं को सौंपा ज्ञापन
अनोखा तीर, रहटगांव। शुक्रवार को सर्किट हाउस हरदा में वनांचल क्षेत्र के पिछड़े वर्ग के गौलान गौली समाज एवं अन्य समाज के किसानों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वन अधिकार पत्र नहीं होने के कारण किसानों की फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है, जिससे ई-टोकन जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते किसानों को खाद एवं बीज प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल कलेक्टर को अवगत कराकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे, महामंत्री सालकराम यादव, युवा मोर्चा महामंत्री संतसरन खरे, वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाधार, नारायण, ओमनारायण यादव, राजू कस्तूरे सहित गौलान गौली समाज के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
———————

