Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

जनगणना…

2 min read
Text Size:

-सुपरवाइजर प्रमोद उमरिया ने सर्कल नंबर 9 में तैयारियों का लिया जायजा
अनोखा तीर, कुहीग्वाड़ी। आगामी जनगणना 2027 को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सर्कल नंबर 09 के सुपरवाइजर प्रमोद उमरिया ने ग्राम कुहिग्वाड़ी एवं गाड़ामोड़ का दौरा कर चल रहे हाउस लिस्टिंग और प्रारंभिक डेटा संग्रह कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के विभिन्न वार्डों में जाकर मकानों के सूचीकरण और उन पर डाले गए नंबरों का भौतिक सत्यापन किया। प्रगणकों को निर्देश दिए गए कि कोई भी घर या ढाणी गणना से वंचित न रहे। इस दौरान डिजिटल डेटा एंट्री कार्य की भी समीक्षा की गई। मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा रही डेटा प्रविष्टि में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए और तकनीक के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया। सुपरवाइजर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें जनगणना के महत्व के बारे में बताया और अपील की कि वे गणना कर्मियों को सटीक एवं सही जानकारी उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान प्रमोद उमरिया ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र के विकास की आधारशिला है और इसमें दर्ज हर आंकड़ा भविष्य की योजनाओं को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी कर्मचारी पूर्ण निष्ठा और सावधानी के साथ कार्य करें। इस दौरान प्रगणक नितिन तिवारी, शंकरलाल यादव, प्रियंका यादव एवं बलवान सिंह राजपूत उपस्थित रहे। सुपरवाइजर ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में डेटा संकलन में कठिनाई आ रही है, वहां विशेष सावधानी बरती जाए, ताकि 2027 की जनगणना का लक्ष्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply