एनएफटी के दायरे में विद्यार्थियों के लिए विशेष अनुकम्पा अवसर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल से संबद्ध सभी शासकीय महाविद्यालयों के विभिन्न अवधि के पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे भूतपूर्व विद्यार्थी जो कि निर्धारित अनुकम्पा अवसर प्राप्त करने के बाद भी डिप्लोमा उत्तीर्ण न होने के परिणामस्वरूप एनएफटी के दायरे में आ गये है और वे अपना डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण नहीं कर सके। ऐसे विद्यार्थियों को डिप्लोमा उत्तीर्ण करने हेतु एक विशेष अनुकम्पा अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा डॉ. अभिरूचि सिंह ने बताया कि दो वर्षीय पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऐसे छात्र, जिनका प्रवेश 2010 से 2020 तक हुआ है, तीन वर्षीय पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऐसे छात्र जिनका प्रवेश 2010 से 2018 तक हुआ है, चार वर्षीय पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऐसे छात्र जिनका प्रवेश 2010 से 2017 के मध्य हुआ है, चार वर्षीय अंशकालीन पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऐसे छात्र जिनका प्रवेश 2010 से 2017 तक हुआ है तथा दो वर्षीय फार्मेसी पत्रोपाधि पाठ्यक्रम के ऐसे छात्र जिनका प्रवेश 2010 से 2020 तक हुआ है, ये सभी छात्र अनुकम्पा अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते है। इन सभी विद्यार्थियों को एक विशेष अनुकम्पा अवसर प्राप्त करने के बाद किसी अन्य अवसर की पात्रता नहीं होगी। साथ ही उनका अनुरोध किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस आशय का एक शपथ पत्र सौ रूपये के स्टाम्प पेपर पर विद्यार्थियों को प्रस्तुत करना होगा।
—————————

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!