भोपाल के साहित्य जगत के लिए साहित्यकार पार्क का भूमिपूजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। भोपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक कला और संस्कृति को समर्पित संस्था अखिल भारतीय कला मन्दिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीशÓ के संकल्प और प्रयासों से भोपाल के साहित्य जगत के लिए आज गौरवपूर्ण क्षण रहा। देश के पटल पर साहित्यकारों को समर्पित साहित्यकार पार्क की स्वीकृति के बाद अब उसमें विशाल साहित्यकार भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, क्षेत्रीय विधायक  भगवानदास सबनानी,  महापौर श्रीमती मालती राय, पंडित विष्णु राजोरिया अध्यक्ष परशुराम कल्याण बोर्ड,  कला मंदिर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.गौरीशंकर शर्मा ‘गौरीशÓ, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  रविंद्र यति, पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। आज सुबह पंडित विष्णु राजोरिया द्वारा वेदोक्त विधि से वास्तु देवता का पूजन कराया। इस अवसर पर डॉ.गौरीश ने कहा साहित्यकार पार्क एवं भवन हेतु महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक भगवानदास सबनानी एवं सांसद आलोक शर्मा द्वारा साहित्यकारों के प्रति इस उदार अवदान को सदैव याद किया जाएगा। महापौर श्रीमती मालती राय ने कला मंदिर को साहित्यकार पार्क आवंटित करते हुए उसकी देखरेख और भवन निर्माण हेतु आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक भगवान दास सबनानी ने विधायक निधि से 25 लाख प्रदान करने के साथ ही आगे कोई कमी न आने देने का आश्वासन दिया। सांसद  आलोक शर्मा ने भी त्वरित 25 लाख की राशि उपलब्ध कराने, निगम द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कृत करने की योजना की जानकारी दी। साथ ही समय-समय पर और सहायता देने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा ने भी श्रीराम परिसर की रूपरेखा की जानकारी दी। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी से  जॉली जैन, इंजीनियर, निर्माण की अनुज्ञप्ति धारक, निराला सृजन पीठ की निदेशक डॉ.साधना बलवटे, बाल साहित्य शोध पीठ की निदेशक डॉ.मीनू पाण्डेय, बाल साहित्य शोध केंद्र के महेश सक्सेना, लेखक संघ के प्रदेशाध्यक्ष  राजेन्द्र गट्टानी, सचिव  मनीष श्रीवास्तव ÓबादलÓ, कला मन्दिर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष  हरिवल्लभ शर्मा ‘हरिÓ, उपाध्यक्ष मदन मोहन ‘समरÓ, सचिव व्हीके श्रीवास्तव, अरविंद मिश्र, रामबाबू शर्मा,  अभिषेक जैन,  मनोज जैन, श्रीमती सीमा शिवहरे, डॉ अनिता तिवारी, सुषमा श्रीवास्तव, दुष्यन्त संग्रहालय की संचालक सचिव करुणा राजुरकर, वरिष्ठ साहित्यकार  गोकुल सोनी, रामायण केंद्र निदेशक  राजेश श्रीवास्तव, डॉ.मोहम्मद आज़म के अतिरिक्त शहर की कई संस्थाओं के प्रमुख एवं कला मन्दिर संस्था के सभी पदाधिकारियों सदस्यों के साथ अन्य साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आभार वार्ड पार्षद श्रीमती ब्रजुला सचान ने व्यक्त किया।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!