अनोखा तीर, हरदा। गुरु जम्भेश्वर मंदिर, नीमगांव में विश्नोई समाज की विशाल सभा आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा द्वारा जननायक स्व. चौधरी भजनलाल के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के बावजूद अब तक संबंधित सांसद पर कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो विश्नोई समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उक्त जानकारी समाजसेवी लक्ष्मीनारायण पंवार द्वारा दी गई।
0 Views

