अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे सोमवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के खेड़ीपुरा, बैरागढ़, राजपूत ढाबा, जंक्शन ढाबा, पंडित जी रेस्टोरेन्ट, बाबा दा ढाबा, मारवाढ़ी ढाबा (खोजा चाय), ग्राम बालागांव, मगरधा, रहटगांव, जय भवानी ढाबा दुलिया, ग्राम कुड़ावा, विक्रमपुर व ठाकुर ढाबा सिराली में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 33 पाव देशी प्लेन शराब, 16 केन बियर, 4 बोतल बियर, 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 540 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 12 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 61788 रुपए है।
0 Views

