गेहूं उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग व तुलाई की समस्याओं के समाधान की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा जिले में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुकिंग एवं तुलाई में हो रही समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की गई है। विधायक द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिला हरदा के अंतर्गत गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों को स्लॉट बुकिंग एवं तुलाई प्रक्रिया में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराने के बाद भी तुलाई में 4 से 6 दिनों का विलंब हो रहा है, जिसके कारण निर्धारित समयावधि में तुलाई नहीं हो पा रही है और किसानों के स्लॉट का समय निकल जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही बड़े खातेदार किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे वे अपनी उपज विक्रय करने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में पत्र के माध्यम से मांग की गई है कि स्लॉट बुक होने के बाद तुलाई के लिए समय सीमा लागू नहीं की जाए, ताकि विलंब की स्थिति में किसानों को नुकसान न हो। इसके साथ ही तुलाई प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं तथा बड़े खातेदार किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए, जिससे वे भी अपनी उपज का विक्रय कर सकें।

2 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!