समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर कार्यालय में आज कई किसान अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। किसानों ने बताया कि फसल पंजीयन के दौरान उनसे गलत वेयरहाउस का चयन हो गया है, जिसे अब डिलीट नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में किसानों ने आवेदन भी दिया है और भोपाल हेल्पलाइन पर संपर्क किया, जहां से दो दिन बाद डिलीट लॉट का विकल्प आने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा कुछ किसान मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए भी कलेक्ट्र्रेट पहुंचे, क्योंकि पुराने नंबर बंद हो जाने से उन्हें योजना संबंधी जानकारी और प्रक्रियाओं में दिक्कत आ रही है।

2 Views

Leave a Reply