प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, म.प्र. शासन भोपाल को पत्र प्रेषित कर शासकीय सिंचाई परियोजना के नियमों के विपरीत अवैधानिक रूप से शुभारंभ/उद्घाटन किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। प्रेषित पत्र में उल्लेख है कि पूर्व मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल द्वारा 3 मई 2026 को ग्राम जयमलपुरा, तहसील खिरकिया, जिला हरदा में गंजाल मोरंड सिंचाई परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन डालने के कार्य के शुभारंभ हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो नियमों के विपरीत और अवैधानिक बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि यह परियोजना एक शासकीय योजना है, जिसकी लागत लगभग 3500 करोड़ रुपए है और इसका क्रियान्वयन तथा औपचारिक शुभारंभ/उद्घाटन मध्यप्रदेश शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाना अपेक्षित है। आरोप लगाया गया है कि उक्त कार्यक्रम निजी/राजनीतिक रूप से आयोजित किया गया, जिससे शासकीय योजना के कार्य को राजनीतिक आयोजन के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो नियमों के विपरीत एवं अनुचित है। यह कृत्य शासकीय प्रक्रिया एवं प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने के साथ प्रशासनिक निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि इस प्रकार के कृत्य पूर्व में भी किए गए हैं, जिनकी शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विधायक द्वारा बताया गया कि उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं हरदा कलेक्टर को 1 मई 2026 को पत्र भेजकर उक्त कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसे अनुचित बताया गया है। पत्र में मांग की गई है कि उक्त कार्यक्रम की वैधानिकता की जांच कराई जाए, सूचना के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के कारणों की

4 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!