चना उपार्जन हेतु जिले में बनाए 8 उपार्जन केन्द्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

किसान भाई स्लॉट बुक कर समयावधि में कर सकते है फसल का विक्रय
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर फसल का उपार्जन 28 मई तक किया जाएगा। उप संचालक कृषि जे.एल. कास्दे ने बताया कि चना एवं मसूर उपार्जन नीति एवं जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार उपार्जन पोर्टल पर मंडी, उप मंडी व शासकीय वेयर हाउस स्तर पर 8 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए है। उप संचालक श्री कास्दे ने अनुरोध किया है कि किसान भाई अपनी सुविधा अनुसार चना उपार्जन केन्द्रों पर चना फसल के स्लॉट बुक कर समयावधि में अपनी फसल का विक्रय कर सकते हैं।

0 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!