Skip to content
Thursday, 22 October 2026
हरदा

किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। किसानों की सुविधा और कृषि उपज विपणन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से जिले के किसानों को उपज विक्रय, पंजीयन और मंडी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा हरदा मंडी के तोल कांटे का कैलिब्रेशन कार्य पूर्ण करा लिया गया है, जिससे तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हुई है। वहीं खिरकिया मंडी में नया तोल कांटा स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। गेहूं पंजीयन के लिए स्लॉट बुकिंग प्रणाली में भी सुधार करते हुए सर्वर की गति बढ़ाई गई है, जिससे किसानों को पंजीयन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी महीनों में फार्मर क्वेरी चैटबॉट शुरू किए जाने की योजना है, जिससे किसानों को आवश्यक जानकारी और समाधान समय पर उपलब्ध हो सकेगा। उपार्जन केंद्रों की संख्या में वृद्धि कर किसानों को अपनी उपज विक्रय के लिए अधिक विकल्प और सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मंडी परिसर में रेलिंग निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे व्यवस्थाओं में सुधार होगा और किसानों की आवाजाही अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।
———————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply