अनोखा तीर, हरदा। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा के अध्यक्ष एवं प्रधान न्यायाधीश अरविंद रघुवंशी के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मान चंद्रशेखर राठौर के निर्देश एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे के मार्गदर्शन में विश्व मजदूर दिवस आदिवासी अंचल के ग्राम सोनपुरा, मोरगढ़ी, रामटेक, छुरीखाल आदि ग्रामों में जाकर मनाया गया। इस अवसर पर पैरालिगल वालेंटियर संजय नामदेव ने बताया कि विश्व मजदूर दिवस 1 मई को मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से मनाया जाता है। मजदूर किसी भी देश की रीढ़ होते हैं। चाहे कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले किसान हों, जो खेत में अन्न उगाते हैं, या ईंट-सीमेंट ढोने वाले निर्माण मजदूर हों, अथवा फैक्ट्री में मशीन चलाने वाले कामगार हों, देश की प्रगति इन्हीं के श्रम से संभव होती है। सड़क, पुल, इमारत, रेलवे सहित जो कुछ भी हम देखते हैं, वह मजदूरों की मेहनत का परिणाम है। उद्योग और कृषि दोनों ही मजदूरों के बिना नहीं चल सकते। भारत सरकार द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ई-श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, मुफ्त राशन, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान सभी को जिला विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की अपील की गई।
——————–
विश्व मजदूर दिवस मनाया, दी विधिक योजनाओं की जानकारी

Text Size:
0 Views
What do you think?






