अनोखा तीर, हंडिया। सिनर्जी संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत हंडिया में आइए मिलकर युवाओं के बेहतर भविष्य का निर्माण करें थीम पर क्षेत्रीय स्टेकहोल्डर समन्वय एवं संवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में लगभग 35 स्टेकहोल्डर्स ने सहभागिता की, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आजीविका मिशन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पार्षद, पालकगण, पत्रकार, वन स्टॉप सेंटर एवं भारतीय ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य युवाओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विभागों एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, विभागों की भूमिकाओं को स्पष्ट करना तथा साझेदारी के माध्यम से युवाओं के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय एवं जनगीत से हुई। इसके बाद बॉन्डिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों के बीच आपसी संवाद और विश्वास को सुदृढ़ किया गया। सिनर्जी संस्थान की टीम द्वारा फोटो, न्यूज एवं वीडियो के माध्यम से जमीनी कार्यों की प्रस्तुति दी गई, जिससे प्रतिभागियों को कार्यप्रणाली की स्पष्ट जानकारी मिली। इसके पश्चात विभागवार समूह चर्चा आयोजित की गई, जिसमें युवाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने शिक्षा को बढ़ावा देने, जागरूकता फैलाने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने, समय पर सेवाएं सुनिश्चित करने तथा विशेष रूप से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने जैसे सुझाव दिए। साथ ही रोजगार एवं आजीविका के अवसरों—जैसे नौकरी, कृषि एवं गैर-कृषि गतिविधियां, कौशल विकास, व्यवसाय, प्रोसेसिंग, मार्केटिंग एवं श्रमिक सहयोग-पर भी चर्चा हुई। स्कूल शिक्षा के संदर्भ में ड्रॉपआउट बच्चों को पुन: स्कूल से जोड़ने, विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन देने तथा नशामुक्ति पर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के पश्चात ग्राम पंचायत हंडिया की पुरानी बिल्डिंग में युवालय सेंटर का उद्घाटन सरपंच लखन एवं उप सरपंच शरण तिवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेंटर का अवलोकन किया गया। सेंटर लीड रेनू शिंदे ने बताया कि यह युवालय सेंटर युवाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया गया है, जहां पुस्तकालय, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन कक्ष, तकनीकी शिक्षा के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट (वाई-फाई) सुविधा त

