पीएमश्री स्कूल के प्रधान पाठक की सेवानिवृत्ति पर हुआ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हंडिया। जिले की हंडिया तहसील में शासकीय शिक्षण संस्था पीएम श्री स्कूल में संस्था के प्रधान पाठक एवं पूर्व बीआरसी जनपद शिक्षा केन्द्र खिरकिया में अपनी सेवा दे चुके जीआर चौरसिया के हंडिया में 41 वर्ष 4 माह की गौरवशाली सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर एक गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय सम्मान समारोह में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।   शिक्षकों ने प्रधान पाठक चौरसिया के कार्यकाल में उनके कुशल नेतृत्व और छात्र-छात्राओं के बीच उनके सदा मैत्रीपूर्ण संबंधों की सराहना की, जो सदैव स्मरणीय रहेंगे। सेवानिवृत्ति समारोह में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के अनुभव साझा किए, जो हमेशा याद रहेंगे। सम्मान समारोह के अंत में चौरसिया ने कहा कि उन्हें अपने शिक्षा कार्यकाल में सभी साथियों का सहयोग मिला और कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। उन्होंने कहा कि परिवार तथा हण्डिया के लोगों से जो प्रेम और स्नेह मिला है, उसके लिए उनका परिवार सदैव आभारी रहेगा।
———-

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!