अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे गुरूवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला, खेड़ीपुरा, अतरसमा, ग्राम रतनपुरा, जामन्याकला, आमाखाल, गोमगांव, कालकुंड, रोलगांव व डगांवाशंकर में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 31 पाव देशी प्लेन शराब, 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 580 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 10 प्रकरण दर्ज किए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 62556 रूपये है।

4 Views

Leave a Reply