हंडिया में महिला जागरुकता कार्यक्रम संपन्नहंडिया में महिला जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। वन स्टॉप सेंटर हरदा द्वारा गुरूवार को ग्राम पंचायत हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर हरदा से प्रभारी प्रशासक श्रीमती  अभिलाषा पटेरिया एवं केस वर्कर सुश्री ऋतु राजपूत ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, बाल विवाह निषेध, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही ‘हब फॉर एंपावरमेंटÓ के तहत महिलाओं से संबंधित स्वरोजगार योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध सेवाओं परामर्श सहायता, विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहायता की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्प  लाईन 15100 के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास हरदा की कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं ग्राम हंडिया के निवासी एवं वन स्टॉप सेंटर हरदा का स्टाफ  मौजूद रहा।
—————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!