खेत में सो रहे मजदूर पर गिरी पेड़ की डाल, मौत

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कनारदा में बीती रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे 40 वर्षीय मजदूर की बबूल के पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। रात करीब 3 बजे मजदूर पेड़ के नीचे एक चबूतरे पर सो रहा था, तभी एक भारी डाल टूटकर उसके सिर पर गिर गई जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भतीजे उमेश ने बताया कि अनोखी (40) पिता लाला चौहान अपने भाई नंदलाल के साथ खेत में लगी फसल की रखवाली करने गया था। अनोखी एक बड़े चबूतरे पर बबूल के पेड़ के नीचे सोया हुआ था, जबकि उसका भाई नंदलाल कुछ दूरी पर सो रहा था। देर रात करीब 3 बजे अचानक बबूल के पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर अनोखी के सिर पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
——–

2 Views

Leave a Reply