ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

-मामला : रेलवे ट्रैक पर बांधे गए 5 गोवंश की मौत का
अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छिदगांव मेल में गोवंश चोरी और रेलवे ट्रैक पर बांधकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फांसी की मांग को लेकर एसडीएम संजीव नागू को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने गंजालेश्वर आश्रम से पांच गोवंशीय पशुओं को चुराया था। इन पशुओं को रेलवे पटरी पर बांध दिया गया। रविवार सुबह छिदगांव मेल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास पांच गायों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी गोवंश की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गहरा आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने इस कृत्य को अमानवीय बताया और कहा कि इससे समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं को कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीआई मुकेश गौड़ ने बताया कि इस मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि कोई निर्दोष व्यक्ति कार्रवाई का शिकार न हो।

4 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!