पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, एनजीटी के आदेश पर पीड़ितों का हुआ दोबारा मेडिकल  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में 6 फरवरी 24 को हुए भीषण विस्फोट के 23 पीड़ितों का गुरुवार को दोबारा मेडिकल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण एनजीटी के आदेश पर जिला अस्पताल में किया गया, जिसकी रिपोर्ट 13 मई को कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। बता दें कि इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 250 से अधिक लोग घायल हुए थे। फैक्ट्री संचालक राजेश अग्रवाल की इस इकाई में हुए धमाके से 20 किलोमीटर तक कंपन महसूस किया गया था, जिससे आसपास के 60 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस मामले को लेकर एनजीटी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर यह मेडिकल परीक्षण किया गया है। इसमें तीन मुख्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पहला, पीड़ितों में शारीरिक दिव्यांगता का प्रतिशत क्या है। दूसरा, यह पुष्टि करना कि दिव्यांगता विस्फोट के कारण हुई है। तीसरा, यह जानकारी जुटाना कि क्या पीड़ित पहले से दिव्यांग थे। संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने बताया कि 23 पीड़ित लोगों का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मेडिकल बोर्ड की यह विस्तृत रिपोर्ट आगामी 13 मई को एनजीटी कोर्ट में पेश की जाएगी

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!