रेखा शर्मा के बयान पर बिश्नोई समाज में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन रेखा शर्मा के बयान पर बिश्नोई समाज में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में बिश्नोई समाज ने राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया है। समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि रेखा शर्मा द्वारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के खिलाफ की गई टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज का कहना है कि भजनलाल एक सम्मानित जनसेवक थे और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। बिश्नोई समाज ने प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाते हुए मांग की है कि रेखा शर्मा के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और उनसे सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मंगवाई जाए। इस दौरान समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!