आंगनबाड़ी केंद्र में  पोषण माह की दी जानकारी

अनोखा तीर, टिमरनी। आंगनबाड़ी केंद्र में विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिन बच्चों ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर पहली कक्षा में प्रवेश ले लिया है, उन्हें यह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही पोषण माह सप्ताह के अंतिम दिन स्वस्थ पोषण, देश रोशन  विषय पर जानकारी दी गई। इस दौरान वार्ड पार्षद रानी कनेरे, मुस्कान सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता बैरागी, एएनएम सरोज दुबे, सहायिका रंजना चौहान तथा वार्ड के लोग उपस्थित थे।

2 Views

Leave a Reply