-जल सेवा समिति टिमरनी द्वारा रेलवे स्टेशन पर की जा रही जल सेवा
अनोखा तीर, टिमरनी। जल सेवा समिति टिमरनी ने रेलवे स्टेशन पर जल व्यवस्था के अंतर्गत सेवा कार्य किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश मुकाती पूर्व जिला पंचायत सीईओ एवं मालती मुकाती शिक्षिका की बेटी प्रियंका स्वीटी, अमेरिका एरिजोना निवासी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा 1000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई एवं समस्त जल सेवकों को समोसा खिलाया गया। साथ ही उनके द्वारा जल वितरण भी किया गया। आज जल सेवा समिति के अनेक जल सेवक जल सेवा में सहयोग दे रहे हैं। जल सेवकों में प्रो. दीपक बिबरिया, पप्पू धनगर, मुन्ना बौरासी, किशोर काका, दिलीप कैथवास, नरेंद्र, नीतू, महेश, लकी, नरेंद्र डोंगरे, रोहित, आयुष, रोहित, आदित्य, रामू, अनिल, गणेश, यदुवंशी, विराट, लकी, कृष्णा, विजय कावडे, सीताराम पाल, विजय, आशीष, मयंक, हनी, राहुल, युवराज, योगेश, राजवीर, लक्की, निहाल एवं अनेक समाज सेवियों ने जल वितरण व्यवस्था में सहयोग दिया। अंत में बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं दी गईं।

