सात दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, सोडलपुर। रहटगांव रोड स्थित कांकड़ वाली इमली के अंदर मोती बाबा देवस्थल पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन आज से प्रारंभ होगा, जिसका समापन 1 मई को होगा। कथा का आयोजन पंच जूना अखाड़ा नागा बाबा दिगंबर खेमानंद पुरी के सानिध्य में किया जाएगा। क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित होने जा रहा है। सर्व धर्मप्रेमी बंधुओं एवं भक्तजनों द्वारा राधारानी की कृपा से श्रीमदभागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के पंडित प्रमोद महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के आदित्य पटेल ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कथा का वाचन विद्वान संतों के मुखारविंद से किया जाएगा, जिसमें श्रीकृष्ण लीला, राम अवतार, प्रह्लाद चरित्र, गोवर्धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रीमदभागवत कथा श्रवण से भक्तों को आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम की शुरुआत आज शुक्रवार को कलश यात्रा एवं कथा बैठक के साथ होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 1 मई को भंडारा के साथ कथा का समापन होगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!