-1 मई से मिलने लगेगा पॉवर कम्पनीज कैशलेश हेल्थ योजना का लाभ
अनोखा तीर, हरदा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश एवं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग के मार्गदर्शन तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) डॉ. राकेश शर्मा के प्रयासों से कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए कैशलेस हेल्थ योजना लागू की गई है। कम प्रीमियम पर अधिक चिकित्सकीय व्यय लाभ दिलाने वाली यह य़ोजना बिजली कार्मिकों के लिए अनोखे कवच के रूप में काम आएगी। इस योजना के बिजली कंपनी एवं मेडसेव हेल्थ इंश्योरेंस (टी.पी.ए.) के बीच दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया बुधवार को प्रबंध संचालक कार्यालय भोपाल में संपन्न हुई। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग एवं मेडसेव कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनय रिछारिया मौजूद थे। इस कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से कार्मिकों के परिवार का पांच सौ रूपए प्रतिमाह की प्रीमियम पर 5 लाख का, एक हजार मासिक प्रीमियम पर दस लाख का, दो हजार मासिक प्रीमियम पर 25 लाख का कैशलेस हेल्थ कवर रहेगा। 01 मई 2026 से संबंधित कार्मिक तथा उनके आश्रित एवं मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर भी सपरिवार इस योजना का चुनिंदा शर्तों के अधीन लाभ ले सकेंगे।

