राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गोद लिए गए ग्राम सुल्तानपुर में ग्रामीण महिलाओं के बीच आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण के प्रति ग्रामीण समुदाय में जागरूकता को बढ़ाना था। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक सुश्री जागृति बोरकर ने बताया कि जीवन के प्रारंभिक 6 वर्ष में मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास हो चुका होता है इसलिए प्रारंभिक जीवन के इन वर्षों में वृद्धि एवं विकास पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने जीवन के 1000 दिवस की महत्व पर प्रकाश डाला और ग्रामीण महिलाओं को वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए डायरीया, डिसेंट्री एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के सुझाव दिए। इस दौरान समझाईश दी गई कि बांसी भोजन एवं खुले भजन और पानी से परहेज करें यह सर्वाधिक संक्रमण का कारण हो सकते हैं।  बच्चों में इस समय शरीर में तरल की कमी ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!